बागपत, नवम्बर 23 -- पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ा गांव के साधुवृत्ति आश्रम में होने वाले श्री मज्जिनेन्दर जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव के तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। रविवार को महोत्सव के लिए जैन संत सौम्य सागर और निश्चल सागर महाराज भी खेकड़ा नगरी से विहार कर बड़ागांव पहुंच गए हैं। बड़ागांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जैन संतों का स्वागत किया। पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के साधुवृत्ति आश्रम में 26 नवंबर से 1008 भगवान बाहुबली की 31 उमंग प्रतिमा का मज्जिनेन्दर जिनबिम्ब पंचकल्याणक शुरू हो रहा है। रविवार को भूमि पूजन के साथ महोत्सव की युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू हो गई। महोत्सव स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बड़ा टेंट लगवाया जा रहा है। उनके खाने और ठहरने की माकूल व्यवस्था की जा रही है। आश्रम को दूधिया रोशनी से सजाया जा रहा है। खेकड़ा से श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.