बागपत, जनवरी 16 -- खेकड़ा। कस्बे में एक पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार को बच्चों को स्कूल ले जाते समय अहिरान मौहल्ले में पलटने से बच गई। बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। कस्बे में जल निगम पाइप लाइन बिछाने का कार्य करा रहा है। मोहल्ला अहिरान में भूमिया के पास भी कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार सुबह एक पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर वहां से निकल रही थी। तभी उसका एक पहिया टूटे मार्ग में धंस गया। बस चालक ने निकालने का प्रयास किया तो पहिया ओर नीचे दबता चला गया। ऐसे में बस एक ओर झुकती चली गई। यह होता देख बच्चों में हाहाकार मच गया। वे जोर जोर से रोने लगे। आसपास लोगों ने भागकर बच्चों को झुकी बस से निकाला। सूचना पर तमाम अभिभावक भी वहां पहुंच गए। स्कूल प्रशासन ने दूसरी बस भेजी, जिसमें बच्चों को ले जाया गया। बाद में क्रेन मंगाकर बस को निकाला गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.