हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में धान खरीद को लेकर खोले गए चार केंद्रों में से एक कुरारा में अब तक बोहनी नहीं हो सकी है। बीच में केंद्र प्रभारी के स्थानांतरण से स्थिति और बिगड़ गई। अब पुन: दो कर्मियों को केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन अन्य केंद्रों में जो धान की खरीद हो चुकी है, उसकी उठान नहीं हो रही है। इससे भी संकट खड़ा हो रहा है। अब तक 151 किसानों से 791.30 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है और किसानों को 173.40 लाख का भुगतान भी किया जा चुका है। बड़े पैमाने पर बासमती धान की पैदावार करने वाले किसानों को केंद्र का अभाव खटक रहा है। किसान व्यापारियों को सीधे धान बेच रहे हैं। इस बार कामन धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपए और ग्रेड ए धान का मूल्य 2389 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित है। उठान न होने से खरीद प्रभावित होने की आशंका...