कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। इसका परिणाम यह हुआ कि प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-पानी का नया दौर शुरू हो गया है। बादलों की आवाजाही शुरू हो जाने से रात के तापमान तेजी से चढ़ने लगे हैं। गुरुवार को दिन खूब तपा और पारा 38.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को आंधी-पानी की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया। पश्चिमी विक्षोभ ने पहाड़ों पर दस्तक दे दी है पर मौसम में बदलाव की वजह अन्य परिसंचरण (सर्कुलेशन) भी हैं। इससे पूरे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिनों में मौसम बदलेगा। गुरुवार को अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर आदि में आंधी-पानी की स्थितियां रहीं। शुक्रवार से रविवार तक इस तरह की गतिविधियां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बनी रहेंगी। 14 अप्रैल से अब तक दिन का तापमान लगातार चढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.