बहराइच, मार्च 15 -- बहराइच,संवाददाता। जनपद भर में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार की सुबह से ही होली की धूम रही। शहर से लेकर देहात तक हुरियारों ने टोलियां बनाकर लोगों को खूब रंगा। कालोनी से लेकर अपार्टमेंट व सरकारी आवासों पर दिनभर होली की धूम रही। बड़े से लेकर बच्चे रंगोत्सव पर्व के उल्लास में दिन भर सराबोर रहे। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से पानी की सप्लाई की गई। गुरुवार की आधीरात को होलिका दहन के बाद उल्लास के साथ होली खेली गई। गली मोहल्लों में बच्चों की टोलियां निकल रहीं थी जो घर-घर जाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे और रंग गुलाल लगा रहे थे। मोहल्लों में लोगों ने नजदीकी पार्कों को होली खेलने का स्थान बना लिया। दोपहर डेढ़ बजे तक खेली गई होली का पर्व सुबह से लोगों ने मनाना शुरू कर दिया था । होली के पारांपरिक गीतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.