रामपुर, मार्च 24 -- नगर के चारों मुख्य चौराहे खूबसूरत होंगे। शनिवार को पीडब्ल्यूडी ने डेढ़ सौ मीटर फुटपाथ का निर्माण शुरू करा दिया है। पहली सूरत में रामपुर रोड पर काम शुरू कराया गया है। फुटपाथ रोड के दोनों ओर बनेगा। जिससे पैदल चलने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इससे दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर यानी कुल तीन मीटर रोड चौड़ा हो जाएगा। इंटरलॉकिंग टाइल्स से फुटपाथ बनाकर इस पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जो हादसों से सचेत करेंगे। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन गौरव कुमार ने बताया कि शाहबाद में रामपुर चौराहा, आंवला चौराहा, ढकिया चौराहे और बिलारी तिराहे पर दोनों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से काम कराया जा रहा है। सभी जगह डेढ़-डेढ़ सौ मीटर फुटपाथ बनेगा। टाइल्स लगने से पैदल चलने वालों को काफी सहूलियत होगी। हादसों में कमी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.