सहरसा, जून 21 -- सहरसा, नगर संवाददाता बैजनाथपुर - सौरबाजार इलाके की सड़कें लगातार खुन से लाल हो रही है।इस इलाके की व्यस्ततम सड़कों पर सड़क दुर्घटना में लगातार लोगों के जख्मी होने, मौत होने की घटना हो रही है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटना के कारण लोगों को सड़क पर चलने मे डर लगने लगा है कि पता नहीं कब हादसे का शिकार हो जाएं। बीते कुछ महीनों की बात करें तो करीब एक दर्जन लोग सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हो गए हैं। चाहे सडक पर पैदल चलने वाले लोग हों, साइकिल सवार लोग हों, बाइक सवार लोग हों या चाहे सड़क किनारे बैठे लोग या फिर सुबह से घर से बाहर टहलने के लिए निकले लोग हों, सभी सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। जानकारी हो की बैजनाथपुर - सौरबाजार मुख्य मार्ग काफी व्यस्त रहने वाला सड़क मार्ग है। जहां 24 घंटे सड़कों पर छोटे से लेकर बड़े वाहनों की लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.