सीतापुर, फरवरी 15 -- रेउसा, संवाददाता। थानगांव थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक संदिग्ध हालात में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में अपने खेत में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और युवक को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। कुलदीप शनिवार को अपनी ससुराल चावल देने गया था। उसके बाद घर न लौटने पर परिवार और ससुराल के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। घटना का कारण जमीन का आपसी बंटवारा बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक कुलदीप त्रिवेदी की 12 बिस्वा जमीन उनके भाइयों कौशल और बद्री ने वर्षों पूर्व अपनी मां से कथित तौर पर अपने नाम करवा ली थी। इस संबंध में कुलदीप ने निचली अदालत में मुकदमा दायर किया था। कोर्ट ने कुलदीप के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बावजूद कुलदीप को अपनी जमीन पर खेती नहीं करने दी जा रही थी। थानाध्यक्ष थानगांव विम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.