चतरा, जनवरी 22 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के लेम खरिक मैदान में बुधवार की रात खून से लथपथ एक शव को बरामद किया गया। शव का चेहरा बुरीतरह से क्षतिग्रस्त किया हुआ था। मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पेलतौल गांव निवासी लक्ष्मी सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ निर्भय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पेलतोल गांव में लोगों में आक्रोश है। शव को पुलिस कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में परिजनों का कहना है कि अभिषेक की हत्या कर दी गयी है। बताया जाता है कि अभिषेक बुधवार की शाम में अपने एक दोस्त गोलू के साथ घर से निकला था। देर रात में परिवार वालों को पूलिस के द्वारा जानकारी दी गयी अभिषेक का शव लेम खरिक गांव के मैदान में अत्यंत ही संदेहास्पद और खून से लथपथ स्थिति में पाया गया है। घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.