प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। क्रय केंद्र में गेहूं बेचने की व्यवस्था में अब बदलाव किया गया है। इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है। अब तक व्यवस्था थी कि केंद्र पर किसान को खुद ही गेहूं बेचने के लिए जाना होता था। इस बार व्यवस्था की गई है कि अगर कोई किसान दूर रहता है तो पति या पत्नी या फिर खून के रिश्ते में कोई भी क्रय केंद्र पर जाकर इसे बेच सकता है। जिससे बढ़ी राहत होगी। आरएमओ राजू प्रसाद ने बताया कि इस व्यवस्था का बड़ी संख्या में किसान लाभ ले सकते हैं। जो लोग बाहर रहते हैं, उनके भाई या कोई अन्य रिश्तेदार भी बेच सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.