लखनऊ, जनवरी 12 -- सिविल अस्पताल लखनऊ, संवाददाता। सिविल अस्पताल में मरीजों को खून की जांच करवाने के लिए दो बार लाइन लगानी पड़ रही है। यही नहीं महिला और पुरुष मरीज एक ही लाइन में खड़े होकर जांच करवाने को मजबूर हैं। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है। इससे मरीजों को जांच कराने में काफी समय लग रहा है। अस्पताल प्रशासन जांच काउंटर नहीं बढ़ा रहा है। सिविल की ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीजों को फिजीशियन, हड्डी, सर्जरी समेत दूसरी विधा के डॉक्टर रोजाना काफी संख्या में खून की जांच लिखते हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को सिविल में कम काउंटर होने पर पहली दफा बारकोड के लिए लाइन लगाना पड़ता है। उसके बाद खून का नमूना निकलवाने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों का काफी समय जांच में ही गुजर जा रहा है। खून की जांच के लिए महिला और ...