देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. गीता जैन और एमएस डॉ आरएस बिष्ट के निर्देश पर लगे शिविर में 31 डॉक्टरों, स्टाफ और मेडिकल छात्रों ने जरूरतमंदों के लिए रक्त दिया। वहीं, 16 का हीमोग्लोबिन एवं बीपी कम होने की वजह से रक्त नहीं दे सके। बता दें कि ब्लड बैंक में महज 10 यूनिट रक्त रह गया था, आपके अपने अखबार हिंदुस्तान द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। जिस पर अफसरों ने संज्ञान लिया और कैंप लगा। इस दौरान डीएमएस एवं इमरजेंसी प्रभारी डॉ एनएस बिष्ट, डॉ नेहा बत्रा, डॉ सना उमर, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, नवीन खंडूरी, दिनेश रावत, शैलेश राणा, संदीप राणा, सागर, प्रीतम, रोहित वर्मा, अतुल आदि मौजूद रहे। -- पीआरओ जल्द मिलेंगे, कई संस्थानों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.