रांची, जनवरी 8 -- रांची। डाइमेंशन कैड सेंटर, द एरा इन्फोटेक व जीआरजी कंस्ट्रक्शन की ओर से गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अस्पतालों में खून की कमी को देखते हुए यह पहल की गई। इस शिविर के आयोजन में सीईओ पंकज गुप्ता, डायरेक्टर नीरज गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर धीरज गुप्ता, सेंटर मैनेजर मिताली चौधरी, नुपूर कुमारी, ईशा वर्मा और काउंसलर रिया सिंह का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...