कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता आईआईटी ने आपातकालीन स्थितियों जैसे दुर्घटना आदि में एक मिनट में रक्तस्त्राव रोकने के लिए समुद्री घास की मदद से स्पंज तैयार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। उत्पाद को जल्द बाजार में लाया जाना है जिसके लिए मानव परीक्षण शुरू किया जा रहा है। संस्थान के मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ताओं ने समुद्री घास और सेल्युलोज से बने हेमोस्टेटिक स्पंज को विकसित किया है। इसमें विशेष तरह की डिजाइन है। दुर्घटना आदि के समय यह जान बचाने में अत्यधिक कारगर साबित होगा। जिस समुद्री घास से इसे तैयार किया गया है वह भारत में प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। स्पंज का परीक्षण किया गया जिसमें शत-प्रतिशत सफलता मिली। इसके जो परिणाम सामने आए उसमें इस बात की पुष्टि होती है कि इसमें थक्का जमाने की क्षमता अधिक है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.