आगरा, नवम्बर 30 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के बरौना गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू होते ही शनिवार को एक पक्ष ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन के लिए पहुंच गया। प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। दूसरे पक्ष की ओर से उन पर लगाए गए गोली मारने के आरोप को भी निराधार बताया। धरना प्रदर्शन की जानकारी पर सपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की समस्या सुनी। क्षेत्रीय सांसद से भी फोन पर वार्ता कराई। दोपहर बाद एडीएम ने धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि गत दिवस बरौना गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों ओर से मारपीट, पथराव, फायरिंग की बात सामने आई थी। क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.