नोएडा, फरवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। श्योराजपुर गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। खेत की तारबंदी करने को लेकर बलराज और प्रमोद पक्ष के बीच जमकर लाठी डंडे चले थे। इनमें बलराज पक्ष के आठ लोग घायल हुए थे, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। प्रमोद पक्ष के भी कई लोगों को चोट आई थी। सूरजपुर पुलिस के मुताबिक बलराज पक्ष का आरोप है कि खेत की तारबंदी करने को लेकर प्रमोद पक्ष के लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की। परिवार के आठ लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी के सिर में टांके लगे हैं। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। इनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। बलराज की शिकायत पर पुलिस ने प्रमोद और उसके पक्ष के छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। उधर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.