हापुड़, जनवरी 5 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र में ब्रजनाथपुर शुगर मिल में गन्ने की ट्रॉली को पहले खाली करने को लेकर शुक्रवार शाम दो युवकों के बीच जमकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी धर्मपुर 15 विस्वा निवासी अशोक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका पुत्र विशाल तोमर शुक्रवार की शाम को घर से गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर ब्रजनाथपुर शुगर मिल में डालने के लिए गया था। गन्ने की ट्रॉली को पहले खाली करने को लेकर विशाल का गांव सालेपुर कोटला निवासी फरहान से विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद किसानों ने दोनों के बीच विवाद को खत्म करा दिया था। लेकिन फरहान ने अपने परिचत गांव सालेपुर कोटला निवासी शहजाद, शहील और एक अज्ञात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.