मेरठ, फरवरी 7 -- नौचंदी थाने के सामने जैदी फार्म कॉलोनी में शुक्रवार शाम कुछ हमलावरों ने रंजिश में स्क्रैप कारोबारी और उसके दोस्त पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी के सिर में एक गोली और सीने में तीन गोलियां मारी, जबकि दूसरे युवक के कंधे में गोली लगी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायल को गंभीर हालत में दिल्ली के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना डेढ़ साल पहले लोहियानगर में हुए अरशद हत्याकांड का बदला लेने के लिए अंजाम दी गई। फिलहाल अरशद के साले समेत 11 लोगों को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लोहियानगर क्षेत्र में जुर्रानपुर के पास एक स्वीमिंग पूल पर 4 जून 2024 की रात हिस्ट्रीशीटर अरशद निवासी जैदी फार्म की हिस्ट्रीशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.