रांची, जनवरी 27 -- खूंटी, संवाददाता। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में खूंटी के एसएस एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में किया गया। खूंटी मे पहली बार आयोजित राष्ट्रीय स्तर के अंडर 17 प्रतियोगिता में देश के दिल्ली, गुजरात, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मणिपुर, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, दादर नागर हवेली, नवोदय विद्यालय समिति, केरला, केंद्रीय विद्यालय, विद्या भारती की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मुकाबलों में उद्घाटन मैच में गुजरात ने केवीएस को 4-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 5-0 से हराया। तीसरे मैच में केरल ने वेस्ट बंगाल को 5-0 से मात दी। प्रतियोगिता के चौथे मैच में चंडीगढ़ ने आईपीएससी के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 27...