रांची, नवम्बर 12 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को डीटीओ हरिशंकर बारीक के नेतृत्व में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। खूंटी थाना के समक्ष चलाये गए अभियान में ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में 30 वाहनों से कुल 84 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही वाहन चालकों को 15 दिनों के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर डीटीओ हरिशंकर बारीक ने ओवरस्पीड में चल रहे वाहन चालकों से यातायात नियमों के अनुसार तय गतिसीमा में वाहनों का परिचालन करने, वाहनों का वैध कागजात साथ रखने, ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने तथा हेलमेट पहनकर एवं सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने के निर्देश दिए। डीटीओ हरिशंकर बारीक ने बताया कि सड़क स...