रांची, सितम्बर 18 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनआंदोलन है, जिसकी सफलता समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से संभव है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वच्छता शपथ, रैली, निबंध-चित्रकला प्रतियोगिता, शौचालयों की सफाई और मरम्मत जैसे कार्यक्रम होंगे। उन्होंने खुले में शौचमुक्त वातावरण, ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन और "थ्री आर" (रिड्यूस, रीयूज, रिसायकल) को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अंत में अधिकारियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.