रांची, जनवरी 10 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शनिवार को दिवंगत एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा के हुटार चलागी स्थित आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो से फोन पर बात कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर सरकार की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है, इसके बावजूद राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने सोमा मुंडा हत्याकांड के आरोपियों की शीघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.