रांची, जनवरी 16 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि दीप्रिया मिंज के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पंचायत द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक मोनिस सलाम ने किया। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के विभिन्न दुकानों, ठेला-खोमचों एवं प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जहां से कुल 37 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 3,800 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद जो विक्रेता बार-बार नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध भविष्य में और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस क्रम में दुकान सील करने या कानूनी कार्रवाई जैसे कदम भी उठा...