रांची, जनवरी 31 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र के रेमता गांव के समीप नामकोम थाना अंतर्गत बंधुआ गांव के पास शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब कार तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही स्थिति गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान 31 वर्षीय रवि मुंडा के रूप में हुई है। वे खूंटी प्रखंड के रेमता गांव के मूल निवासी थे और वर्तमान में खूंटी शहर के पिपराटोली इलाके में रहते थे। रवि मुंडा शहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.