रांची, मार्च 18 -- खूंटी, संवाददाता। अड़की थाना क्षेत्र की महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील तस्वीर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी मनोज कुमार मंडल बिहार के लखीसराय के संसार पोखर गांव का निवासी है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल जब्त किया है। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर आठ मार्च को अड़की थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। गिरफ्तार करनेवाली टीम में सर्किल इंस्पेक्टर किशुन दास, अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, पुअनि रोशन खाखा, कुंदन कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.