रांची, मार्च 10 -- खूंटी, संवाददाता। सोयको थाना क्षेत्र के जिउरी गांव में पोस्ते के खेत से अफीम निकाल रहा युवक कोन्ता मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से 250 ग्राम अफीम जब्त की है जिसकी कीमत 1.25 लाख रुपये (एनसीबी अनुमोदित मूल्य) आंकी गई है। पकड़ा गया आरोपी तमाड़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का निवासी है और अपनी ससुराल जिउरी गांव में रहकर पोस्ते की खेती कर रहा था। एसडीपीओ वरुण रजक ने सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी अमन कुमार को सूचना मिली थी कि सोयको थाना क्षेत्र के जिउरी गांव में हॉकी ग्राउंड से आगे पहाड़ की तलहटी में पोस्ते की खेती की जा रही है। खेत में स्थानीय लोग पोस्ते में चीरा लगाकर अफीम निकाल रहे हैं। इसके बाद सोयको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी टीम ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.