रांची, मई 21 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्हीं के प्रयास से देश आज दुनिया को मुट्ठी में कर लिया है। उन्होंने ही भारत को विश्व पटल पर सुर्खियां में लाया कि भारत भी एक मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि यदि आज राजीव गांधी जीवित होते तो आज विकास के मामले में देश की स्थिति कुछ और ही रहती। पुण्यतिथि के अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि देश को प्रगति की ओर ले जाने वाले महान पुरुष को देश नमन करता है। हम सभी को मिलकर उनके सपनों का भारत बनाना है। सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.