रांची, जनवरी 2 -- खूंटी, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के गुटजोरा गांव में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान काली महतो की पुत्री के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे की है। छात्रा खूंटी के कालामाटी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेतीबारी के कार्य से बाहर गए हुए थे। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने छात्रा को फंदे से झूलता हुआ पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...