रांची, अप्रैल 20 -- खूंटी, संवाददाता। प्रभु येशु मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में ख्रीस्त विश्वाशियों द्वारा रविवार को पास्का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गिरजाघरों में विशेष मिस्सा बलिदान प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। पास्का पर्व की पूर्व शनिवार रात्रि भी विभिन्न चर्चों में रात्रि जागरण मिस्सा का आयोजन किया गया। जिसके बाद कब्रिस्तानों में जाकर विशेष रूप से प्रार्थना की गई एवं कब्रों में मोमबत्तियां भी जलाई गईं। ईस्टर पर्व को लेकर जीईएल, आरसी एवं सीएनआई चर्च की विशेष सजावट भी की गई थी। जीईएल एवं सीएनआई चर्च के कब्रिस्तानों को भी आकर्षक ठंग से सजाया गया था। कब्रों को फूल मालाओं एवं मोमबत्तियां से सजाया भी गया था। पास्का पर्व के अवसर पर संत मिखाईल महागिरजाघर में विशप विन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.