रांची, दिसम्बर 8 -- खूंटी, संवाददाता। शहर में बढ़ते जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य मार्गों और नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने पर अब चालकों को जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार से अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसके लिए सोमवार को माइकिंग कर लोगों को जानकारी दी गई। खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार और एमवीआई मो. शहनवाज की संयुक्त टीम ने थाना चौक से तमाड़ मोड़ तक पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नियम तोड़ने पर वाहन जब्त होंगे और चालान काटा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...