रांची, सितम्बर 7 -- खूंटी, संवाददाता। जैन धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा पर्व दसलक्षण महापर्व 28 अगस्त से 6 सितंबर तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। दस दिवसीय इस पर्व में धर्म के दस लक्षणों- उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम सत्य, उत्तम शौच, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन और उत्तम ब्रह्मचर्य का विशेष महत्व रहा। पर्व को लेकर खूंटी के जैन मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। जबलपुर से आमंत्रित महिला संगीतकारों ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं पारसनाथ से आए पंडित अक्षत जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में प्रतिदिन भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ एवं पूजा-अर्चना संपन्न हुई। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। अरविन्द जैन और अशोक जैन द्वारा कौन बनेगा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.