रांची, नवम्बर 14 -- खूंटी, संवाददाता। बाल दिवस और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती शुक्रवार को जिले में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि पंडित नेहरू का भारत की आजादी और राष्ट्र निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के अथक प्रयासों और दूर दृष्टि के कारण आधुनिक भारत की नींव रखी जा सकी। उन्होंने देशवासियों को अंग्रेजी शासन की निरंकुशता से अवगत कराया और स्वतंत्रता की ज्योति जगाकर देश को आजादी के द्वार तक पहुंचाया। इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि नेहरू जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.