रांची, जनवरी 11 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी टैंकर एसोसिएशन ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सोमा मुंडा की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर हुई। एसोसिएशन ने 150 जरूरतमंद ग्रामीणों में ठंड से बचाव के लिए कंबल तथा मकर संक्रांति पर चूड़ा, गुड़ और तिलकुट वितरित किए। अध्यक्ष टिका खान ने कहा कि शिबू सोरेन आदिवासी, गरीब और वंचित समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि टैंकर एसोसिएशन जल्द कंप्यूटर साक्षरता केंद्र भी खोलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.