रांची, दिसम्बर 1 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर अंगराबाड़ी मंदिर के पास सोमवार की दोपहर एक बजे बड़ा हादसा टल गया। टाटा से आ रहे हाईवा के चालक बसंत मुंडा को गाड़ी चलाते समय मिर्गी का दौरा आ गया जिससे हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने प्रसाद और स्टेशनरी की दुकान में घुस गया। हाईवा के दुकान में घुसने से दिगंबर कुंडू समेत एक अन्य की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान और उसमें रखे प्रसाद तथा स्टेशनरी के सामान बर्बाद हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक को पकड़ा गया और मुरहू थाना को सूचना दी गई। मुरहू पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाईवा को जब्त कर लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। चालक बसंत मुंडा ने बताया कि वह रविवार की देर शाम आठ बजे जमशेदपुर से कर्नाटक के गंगावती के लिए निकला था। रास्ते में मिर्गी का दौरा आने से उसने निय...