रांची, जनवरी 15 -- खूंटी, संवाददाता। जिला परिवहन विभाग के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को खूंटी जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जान-माल की क्षति को कम करना है। अभियान के दौरान पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों को पेट्रोल देने से पहले उन्हें हेलमेट पहनने के लिए समझाया गया। साथ ही उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए जागरूक किया गया। पेट्रोल पंपों पर कार्यरत कर्मियों को भी यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया, ताकि वे आने वाले ग्राहकों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर सकें। सड़क सुरक्षा माह के...