रांची, फरवरी 24 -- खूंटी, संवाददाता। अल्मा मेटर संगठन के तत्वावधान में इंगा हेल्थ फाउंडेशन एवं प्रोजेक्ट स्माइल ऑपरेशन के सहयोग से मंगलवार को खूंटी स्थित गोपाद कॉम्प्लेक्स (नेताजी चौक के समीप) में कटे होंठ एवं कटे तालु से पीड़ित मरीजों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चला, जिसमें कई जरूरतमंद मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच एवं परामर्श प्राप्त किया। जांच के उपरांत कुल छह मरीजों का चयन निःशुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया। चयनित मरीजों को 26 फरवरी से क्षितिज हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा, जहां उनके कटे होंठ एवं तालु की आवश्यक शल्य चिकित्सा की जाएगी। संगठन की ओर से बताया गया कि चयनित सभी मरीजों का ऑपरेशन, दवाइयां, अस्पताल में रहने की व्यवस्था तथा भोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। आयोजकों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.