रांची, सितम्बर 30 -- खूंटी, संवाददाता। विजयादशमी का पर्व इस बार खूंटी में ऐतिहासिक बनने जा रहा है। दो अक्टूबर को महादेव मंडा मंदिर परिसर में 70 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। केकेबीके क्लब पिछले 33 वर्षों से लगातार इस परंपरा को निभा रहा है। क्लब अध्यक्ष गणेश राम कश्यप ने बताया कि इस बार कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 70 फीट का विशाल रावण पुतला होगा, जिसे कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है। पूरे आयोजन पर करीब चार लाख रुपये की लागत आएगी। रावण दहन के बाद नागपुरी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। पुतले की सजावट में जुटे समिति सदस्य: केकेबीके क्लब के सभी सदस्य पुतले के निर्माण और सजावट में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोई सामग्री जुटाने में लगा है तो कोई पुतले की संरचना को मजबूत बनाने में। दिन-रात की मेहनत से विश...