रांची, नवम्बर 18 -- खूंटी, संवाददाता। ब्लड बैंक खूंटी के सहयोग से खूंटी क्लब द्वारा रविवार को क्लब परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्लब के सचिव गणपत कुमार भगत ने बताया कि जिले में रक्त की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त संग्रह कर रहा है। इसी क्रम में खूंटी क्लब ने भी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए 23 नवंबर को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...