रांची, जनवरी 9 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी प्रखंड के सिलादोन पंचायत भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद कालीचरण मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से पहुंचती हैं। उन्होंने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। स्वास्थ्य शिविर में कुल 654 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें सामान्य चिकित्सा के अलावा नेत्र, दंत, रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। शिविर के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.