रांची, मार्च 24 -- खूंटी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेमता डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 20 वर्षीय सचिन डांग रांची के अलकापुरी दाउदनगर डिबडीह का निवासी था। सचिन डांग मूलरूप से सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड के लुम्बुई गांव का निवासी था। घटना सोमवार दोपहर की दोपहर लगभग दो बजे की है। शाम लगभग पांच बजे ग्रामीणों के सहयोग से युवक का शव डैम से बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि सचिन डांग अपने दो अन्य दोस्तों के साथ एक बाइक से रेमता डैम घूमने आया था। नहाने के लिए तीनों दोस्त रेमता डैम में उतरे। नहाने के क्रम में सचिन गहरे पानी में चला गया। सचिन डांग के दोस्त राजा और गुलशन ने उसे बचाने की कोशिश की, परंतु उसे नहीं बचा सके। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद ग्रामीणों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.