रांची, दिसम्बर 23 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय युवा महोत्सव प्रमंडल स्तरीय 2025 का आयोजन होटवार, रांची स्थित राज्य संग्रहालय परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। महोत्सव में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में खूंटी जिले के युवाओं ने शानदार उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता में सामूहिक युवा सरना संगोम समिति, खूंटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में बिरसा कॉलेज, खूंटी की टीम को द्वितीय स्थान मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में गॉडलेंस बरजो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों की सृजनात्मकता और लोकसंस्कृति की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने सभी विजेताओं को बधाई देत...