रांची, मार्च 22 -- खूंटी, संवाददाता। शहर में पिछले दो दिनों से हुई बारिश के कारण छत्रपाल नगर वार्ड नंबर 11 में 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लगभग 300 घरों में अंधेरा है। बिजली कटने से लोग पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग से संपर्क कर जल्द समस्या हल करने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली नहीं होने के कारण इनवर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई, जिससे घरों में मोमबत्तियों के सहारे रातें बितानी पड़ीं। बिजली के अभाव में पानी की भी भारी किल्लत हो गई। कई घरों में पानी खत्म हो गया, जिससे लोग इधर-उधर पानी की तलाश में भटकते रहे। स्थानीय निवासी कृष्णा सिंह ने बताया कि बिजली नहीं होने से पानी की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। बिजली बहाली के लिए विभाग ने देर से दिखाई दिलचस्पी: लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.