रांची, मई 30 -- खूंटी, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का शुक्रवार को गुमला जाते समय खूंटी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भगत सिंह चौक पर पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान रघुवर दास ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई लोगों ने अपनी समस्याएं पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.