चाईबासा, फरवरी 25 -- चाईबासा। खूंटपानी प्रखंड परिसर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विधिक जानकारी दी गई। एलएडीसी के उप प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद दास ने नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्याय सबके लिए, संवाद सबके साथ के नारे के साथ क्रियाशील है। पीएलवी स्वाति मुखर्जी ने बताया कि संवाद का उद्देश्य कानूनी जागरूकता, सहायता और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच के बीच की दूरी को मिटाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...