गंगापार, जनवरी 3 -- लगातार बंदरों के हमलों से घायल हो रहे ग्रामीणों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। श्रृंग्वेरपुर ब्लॉक अंतर्गत पटना उपहार व मिर्जहापुर गांव में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घर से निकलना तक दूभर हो गया है। खेतीबाड़ी, बाजार या किसी जरूरी काम से बाहर जाने के लिए ग्रामीणों को अब लाठी-डंडों के साथ, वह भी समूह बनाकर निकलना पड़ रहा है। इसके बावजूद हमलावर बंदर किसी भी समय झपट्टा मार रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दो- तीन बंदर बेहद खूंखार हो चुके हैं, जो लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। शनिवार को इन्हीं बंदरों का शिकार पटना उपहार निवासी दद्दू श्रीवास्तव व मिर्जापुर के जेठूलाल सरोज हो गए। बंदरों ने उन पर अचानक हमला कर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.