बरेली, अप्रैल 17 -- बरेली। खुसरो कालेज के प्रबंधन ने फर्जीबाड़ा करके छात्र-छात्राओं को डी फार्मा के फर्जी अंक पत्र दिए थे। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। फर्जीवाड़ा करने वाले जेल में हैं। खुसरो कालेज में दाखिला लेने वाले छात्र परेशान हैं। गुरुवार को परेशान छात्र अपनी फीस वापसी और समय बर्बाद करने का हर्जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को संबोधित शिकायती पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। छात्रों का कहना है कि डी फार्मा की डिग्री के लिए प्रत्येक बच्चे से 2.25 से लेकर तीन लाख रुपये तक लिए गए थे। मार्कशीट फर्जी पाए जाने से भविष्य खतरे में आ गया है। छात्रों ने कालेज की संपत्ति को जब्त कर हर्जनाना देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.