पटना, जनवरी 7 -- खुसरूपुर सब्जी बाजार स्थित एक साड़ी दुकान में सोमवार की देर रात करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में न केवल दुकान बल्कि मकान भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के कुछ घरों को भी थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, आग से करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात खुसरूपुर सब्जी बाजार में सन्नाटा था। अचानक मनभावन साड़ी दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते हुए दुकानदार मुन्ना कुमार ने देखा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि घटना के वक्त दुकान और मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं ...