रुडकी, फरवरी 14 -- बाबूराम डिग्री कॉलेज रुड़की में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव लक्ष्य 2026 का समापन शनिवार को उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर खुशी वर्मा को मिस फ्रेशर और शाहजेब को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। शनिवार को आयोजित इस महोत्सव में कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, मेहंदी, रंगोली, एकल एवं समूह नृत्य, रैम्प वॉक और एकल गान सहित 32 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। युवा महोत्सव के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महक ने अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक जलज गौड़ एवं उपाध्यक्ष रोहन गौड़ ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. रंजना रानी, डॉ. कंचन बाला, असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य शर्मा, न...