आगरा, दिसम्बर 13 -- सोरों मेला मार्गशीर्ष अमृत कुंभ सांस्कृतिक संध्या के चलते मेला मंच पर शुक्रवार की रात का मंच पूरी तरह सोरोंजी की बेटी एवं सोनी टीवी के इंडियन आयडल शो सिंगर की प्रतिभागी रहीं गायिका खुशी नागर के नाम रहा। अपनी मातृभूमि पर प्रस्तुति देते हुए खुशी नागर ने ऐसी सुरमई गायकी का जादू बिखेरा कि श्रोता देर रात तक तालियां बजाते रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि मेला मजिस्ट्रेट संजीव कुमार एवं नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा गायिका खुशी नागर को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। खुशी नागर ने भक्ति गीत "ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन" से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। श्रोताओं की फरमाइश पर उन्होंने "छाप तिलक सब छीनी तोसे नैना लड़ाई के" जैसे भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.