बागेश्वर, दिसम्बर 29 -- युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में केदारेश्वर मैदान में सोमवार को विधायक चैंपियिन ट्रॉफी का रंगारंग शुभारंभ हुआ। पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने किया। उन्होंने सभी से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की अपील की। जीत और हार खेल का हिस्सा होता है। जो अच्छा प्रदर्शन करेगा वह जीतेगा। उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान आयोजित बालक वर्ग की 600 मीटर की दौड़ भास्कर कोश्यारी ने जीती। दूसरे नंबर पर योगेश खाती तथा तीसरे स्थन पर गणेश लाल साह रहे। बालिका वर्ग में खुशी धामी प्रथम, खुशी दानू द्वितीय तथा पिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर दोनों वर्ग की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, पिड्डू आदि खेलों का आयोजन हुआ। रवींद्र कोहली ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में 14 न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने भाग लिया...